
रायगढ़. विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जिले के चारों विधानसभा में प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सोमवार को भाजपा की दूसरी सूची में रायगढ़ विधानसभा से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं लैलूंगा से पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया को अपना प्रत्याशी बनाया है।
धरमजयगढ़ व खरसिया से पहले ही घोषित किए जा चुके हैं भाजपा के प्रत्याशी रायगढ़. सारंगढ़ विधानसभा के लिए शिव कुमारी चौहान को भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। चुनाव आयोग ने दोपहर को पांच राज्यों के विधानसभा की घोषणा की। इसके बाद शाम को भाजपा ने भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जाारी की।
दूसरे लिस्ट में रायगढ़ विधानसभा के लिए पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। ओपी चौधरी इससे पहले वर्ष 2018 में रायगढ़ जिले के हाट सीट माने जाने वाले खरसिया विधानसभा में किस्मत आजमा चुके हैं। इस बार उन्हें रायगढ़ विधानसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।
रायगढ़ विधानसभा में हालांकि अब तक कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। मौजूदा समय मेंं कांग्रेस से प्रकाश नायक विधायक हैं। इसी तरह लैलूंगा विधानसभा में पूर्व संसदीय सचिव रही सुनीति राठिया को प्रत्याशी घोषित किया है। सुनीति राठिया 1995 से 2000 तक तमनार जनपद पंचायत सदस्य रहीं। वहीं वर्ष 2022 से 2010 तक जनपद पंचायत तमनार की अध्यक्ष रहीं। इसके बाद वे वर्ष 2010 से 2013 तक जिला पंचायत सदस्य थीं। वर्ष 2013 में लैलूंगा विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुईं। उन्होंने कांग्रेस के विधायक रहे हृदय राम राठिया को शिकस्त दी थी। इस समय प्रदेश सरकार ने उन्हें संसदीय सचिव का दायित्व भी सौंपा था। इस बार फिर उन्हें भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। अविभाजित रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विधानसभा में भाजपा ने शिव कुमारी चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। शिव कुमारी चौहान पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं।
जिले मेंं एक महिला प्रत्याशी
इससे पहले भाजपा की पहली सूची में खरसिया से महेश साहू व धरमजयगढ़ विधानसभा से हरिशचंद्र राठिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है। शेष दो विधानसभा के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने का इंतजार भी सोमवार को पूरा हो गया। चारों विधानसभा में भाजपा ने एक महिला प्रत्याशी लैलूंगा से सुनीति राठिया को बनाया है।
अब कांग्रेस की सूची का इंतजार
रायगढ़ जिले के चार विधानसभा मेंं वैसे तो चारों पर कांग्रेस का ही कब्जा है। इसमें रायगढ़ जिला मुख्यालय रायगढ़ विधानसभा में प्रकाश नायक, खरसिया विधानसभा में उमेश पटेल, धरमजयगढ़ विधानसभा में लालजीत राठिया व लैलूंगा में चक्रधर सिंह सिदार विधायक हैं। इन चारों विधानसभा में धरमजयगढ़ और खरसिया में कांग्रेस से विधायक टिकट के दावेदार कम हैं, लेकिन रायगढ़ व लैलूंगा में कई दावेदार हैं।
Updated on:
10 Oct 2023 02:02 pm
Published on:
10 Oct 2023 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
