10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़
Video Gallery : एससी-एसटी के प्रस्तावित विधेयक को निरस्त करने युवा क्षत्रिय महासभा ने निकाली रैली
Play video

Video Gallery : एससी-एसटी के प्रस्तावित विधेयक को निरस्त करने युवा क्षत्रिय महासभा ने निकाली रैली

- रामलीला मैदान से स्टेशन चौक तक की नारेबाजी, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Google source verification

रायगढ़. एससी/एसटी के प्रस्तावित विधेयक को निरस्त करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने शहर में एक रैली निकाली। रामलीला मैदान से स्टेशन चौक तक निकाले गए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी व सदस्य काफी आक्रोशित दिखे।

इस बीच पर्याप्त संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई थी, जिससे सुरक्षा व विधी व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी उत्पन्न ना हो। विरोध मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम लिखे गए ज्ञापन की कॉपी को एसडीएम को सौंपा कर इस मामले में उचित पहल की मांग की है।

शहर के रामलीला मैदान में रविवार की सुबह से भी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा से जुड़े पदाधिकारी व सदस्यों का जमावड़ा लगना शुरु हो गया था। जिसमें मामला एससी/एसटी एक्ट के विधेयक को निरस्त करने की मांग से जुड़ा हुआ था। जिसके लिए शहर में रैली निकालने की तैयारी थी। करीब डेढ़ से दो घंटे की तैयारी के बीच सुबह दोपहर करीब १२ बजे एससी/एसटी एक्ट से जुड़े विधेयक के खिलाफ शांतिपूर्ण रैली निकाली गई। जो रामलीला मैदान से होते हुए स्टेशन चौक पहुंची। जिसे देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवानों को तैनात किया गया था।