12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत सचिव के 69 पदों के लिए 138 की काउंसलिंग ,गहमा-गहमी का माहौल

जिला पंचायत में पंचायत सचिव की सीधी भर्ती की पहल शुरू हो गई है। 69 पदों के लिए सैकड़ों आवेदन आए हुए थे। जिनकी स्क्रूटनी के बाद 138 उम्मीदवारों को योग्य पाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Piyushkant Chaturvedi

Feb 04, 2016

panchayat secretary counseling

138 for 69 posts of panchayat secretary counseling, festive atmosphere of-Ghmi

रायगढ़
. जिला पंचायत में पंचायत सचिव की सीधी भर्ती की पहल शुरू हो गई है। 69 पदों के लिए सैकड़ों आवेदन आए हुए थे। जिनकी स्क्रूटनी के बाद 138 उम्मीदवारों को योग्य पाया गया। अब इसकी काउंंसलिंग शुरू हो गई है। काउंसलिंग को लेकर देर शाम तक उम्मीदवार जिला पंचायत मेंं अपनी बारी के इंतजार कर रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार इस सीधी भर्ती के लिए जिला पंचायत सीईओ दीपक अग्रवाल के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी भी चयन समिति में उपस्थित थे। जो 69 पदों के लिए 138 योग्य उम्मीदवारों के फार्म में दी गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र व अन्य कागजात की जांच कर रहे थे।


जिसे लेकर सुबह से ही जिला पंचायत में उम्मीदवार व उनके परिजनों की भीड़ लगी हुई थी। हालांकि 69 पदों पर हो रहे इस काउंसलिंग प्रक्रिया में महिला उम्मीदवारों की संख्या काफी कम रही। विभागीय अधिकारी की माने तो पंचायत संचिव के 69 पदों पर बहाली की प्रक्रिया सितंबर माह से ही शुरू कर दी गई थी। आवदेन फार्म मंगाने, उसकी छंटनी करने व काउंसलिंग की तारीख तय करने में करीब 5 माह का समय लग गया है। हालांकि काउंसलिंग के बाद नियुक्ति की पहल तेजी से करने की बात कही जा रही है। जिसके पीछे सीधी भर्ती का हवाला दिया जा रहा है।


विकलांग व भूतपूर्व सैनिक का भी कोटा

पंचायत सचिव की भर्ती को लेकर महिलाओं के साथ विकलांग व भूतपूर्व सैनिकों को भी इस बहाली में कोटा तय किया गगया है। कुल 69 पद में महिलाओं के लिए 21 जबकि भूतपूर्व सैनिक के लिए 7 पद आरक्षिक है। वहीं विकलांग उम्मीदवारों की बात करे तो विभाग ने उनके लिए 10 पद आरक्षित किया है।

ये भी पढ़ें

image