
किशोरी ने घर में किया जहर का सेवन
Teenager Commits Suicide In CG: रायगढ। किशोरी ने अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम गुडू निवासी अमृता भुईया पिता सेतकुंवर भुईया (17 वर्ष) शनिवार को घर में अकेली थी, इस दौरान उसने अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया।
कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो उसकी तबीयत नाजूक होने लगी थी, जिससे परिजनों ने पूछा तो उसने बताई कि कीटनाशक का सेवन की है। जिससे अपेक्श अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई। घटना (Teenager commits suicide) की सूचना पर जुटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मर्ग डायरी पुसौर थाना भेजने की तैयारी चल रही है। साथ ही किन कारणों से खुदकुशी की है, इसका खुलासा जांच उपरांत ही हो पाएगा।
Published on:
11 Sept 2023 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
