CG Road Accident: पुसौर पुलिस द्वारा उनका मेडिकल कराया गया। घटना के संबंध में थाना पुसौर में सहायक शिक्षक मनोज प्रधान निवासी बोरोडीपा लिखित आवेदन दिया गया है। आरोपियों का कृत्य अपराधिक मानव वध का प्रयास की श्रेणी का अपराध पाए जाने पर थाना पुसौर में आरोपियों के विरुद्ध धारा 308, 34 भादवि कायम कर आरोपित वाहन चालक विधि के साथ संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ व आरोपी वाहन स्वामी भागीरथी पटेल उर्फ सुनील पिता अशोक पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी तडौला थाना पुसौर को जेएमएफसी रायगढ़ के न्यायालय रिमांड पर पेश किया गया। अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण गृह व आरोपी युवक को जेल वांरट पर पुसौर पुलिस द्वारा जेल दाखिल किया गया है।