27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे ब्लॉक हुआ कैंसल, सुबह 6.25 में ही खुलेगी जनशताब्दी

15 दिनों तक ब्लॉक का फैसला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 13 Jun 2018, 3:04 PM IST

15 दिनों तक ब्लॉक का फैसला

15 दिनों तक ब्लॉक का फैसला

रायगढ़. 13 जून को तीसरी रेल लाइन को लेकर 15 दिनों तक ब्लॉक का फैसला रेलवे ने रद्द कर दिया है। ऐसे में, कोई भी ट्रेन रद्द नहीं होगी और ना ही गतंव्य से पहले समाप्त की जाएगी। पूर्व की तरह सुचारू रूप से ट्रेनों के परिचालन को लेकर बिलासपुर डिवीजन ने पत्र जारी किया है।

जिसकी पुष्टि रायगढ़ रेल प्रशासन भी कर रहा है। उनकी माने तो इंटरलाकिंग का कार्य अपिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। अगामी तारीख अभी तय नहीं की गई है। विदित हो कि 15 दिनों के रेलवे के ब्लॉक की वजह से हापा, बीआर लोकल सहित 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। वहीं गोंडवाना व अन्य ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त करने का फैसला किया गया था। जिससे यात्रियों की परेशानी बढऩे की बात कही जा रही थी।


रेलवे ने 13 जून से शुरू होने वाले अपने 15 दिवसीय ब्लॉक को रद्द कर दिया है। जिसकी पुष्टि रायगढ़ रेल प्रशासन के प्रमुख सीएसएम पीके राउत ने की। जिसमें जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया था। उसे सुबह 6.25 की बजाए 6.55 में रायगढ़ से रवाना करने का फैसला किया गया था पर ब्लॉक रद्द होने की स्थिति में अब जनशताब्दी अपने पूर्व समय यानी 6.25 में ही रायगढ़ से छूटेगी।


मिली जानकारी के अनुसार किरागड़ीमल-रायगढ़ के बीच हुए तीसरी रेल लाइन को यार्ड से जोडऩे को लेकर इंटरलाकिंग का कार्य होना था। जिसके लिए रेलवे ने रायगढ़ से गुजरने व छूटने वाली करीब दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित किया था। जिसमें कुर्ला-हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी,पोरबंदर-हावड़ा-पोरबंदर हापा एक्सप्रेस, बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर,रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ बीआर लोकल, सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया था।


यात्रियों ने ली राहत की सांस
15 दिन के ब्लॉक के रद्द होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है। ब्लॉक के दौरान तय गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेनों में जेडी पैसेंजर, टाटानगर बिलासपुर पैसेंजर, टाटानगर इतवारी पैसेंजर के अलावा रायगढ़-निजामुद्दिन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस भी शामिल था।

जो बिलासपुर में ही समाप्त कर देने की तैयारी थी। पर इंटरलाकिंग कार्य को लेकर पूरी तैयारी नहींं होने की वजह से ब्लॉक को रद्द कर दिया गया है। बिलासपुर डिवीजन से आए पत्र के बाद रेल अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की।