27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे के पास वाटर एटीएम संचालन के लिए नहीं है स्टाफ, महीने भर से धूल फांक रही मशीन

भीषण गर्मी में वाटर एटीएम का नहीं मिला लाभ, यात्री हो रहे निराश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 13 Jun 2018, 7:35 PM IST

भीषण गर्मी में वाटर एटीएम का नहीं मिला लाभ, यात्री हो रहे निराश

भीषण गर्मी में वाटर एटीएम का नहीं मिला लाभ, यात्री हो रहे निराश

कोरबा. रेलवे स्टेशन में एक महीने के बाद भी वाटर एटीएम शुरू नहीं हुआ। भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन में वाटर एटीएम पहुंच तो गया है, लेकिन इसके संचालन के लिए स्टाफ की कमी का बहाना बनाया जा रहा है। गर्मी अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। यात्री महंगे दाम में बोतल बंद पानी खरीदकर पीने को मजबूर हो रहे हैं।

कोरबा रेलवे स्टेशन में यात्रियों के शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने की समस्या को दूर करने के लिए बिलासपुर मंडल प्रबंधन ने वाटर एटीएएम मई महीने के प्रारंभिक सप्ताह में ही वाटर एटीएम कोरबा भेजा दिया था। जिसे प्लेटफार्म नंबर एक पर लगाया गया है।

वर्तमान में वाटर एटीएम महज शो-पीस बनकर रह गया है। एटीएम बंद देखकर यात्री वापस लौट जाते हैं। भीषण गर्मी पड़ रही थी, तब यात्री स्टेशन में ठंडे व शुद्ध पेयजल की तलाश करते थे। लेकिन तेज धूप के कारण स्टेशन में लगे नल का पानी गरम हो जाता था। लोगों को प्यासा ही रहना पड़ रहा था।

यात्रियों की समस्या को देखते हुए प्रबंधन ने पहल तो किया, रेलवे कर्मचारी, पदाधिकारी व यात्रियों को सुविधा का लाभ जल्द मिलने की उम्मीद थी। लेकिन वाटर एटीएम आज तक प्रारंभ नहीं हो सका है। गर्मियों को मौसम अब अपनी समाप्ती की ओर अग्रसर है।

Read more : राजस्व न्यायालयों को समय नहीं दे पा रहे अफसर जिले में 50 प्रतिशत से अधिक प्रकरण हैं पेंडिंग

अपै्रल-मई में वाटर एटीएम लगाने से रेलवे को राजस्व की अधिक प्राप्ति होती। अब बारीश ने दस्तक दे दी है। हालांकि अभी भी उमस व गर्मी से लोग हलाकान है। ऐसे में यात्री सफर के दौरान ठंडे पानी की मांग कर रहे हैं। यदि वाटर एटीएम को जल्द प्रारंभ किया जाए तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रेलवे के अधिकारी ने बताया कि वाटर एटीएम संचालन के लिए स्टाफ उपलब्ध नहीं हैं। जिसके कारण वाटर एटीएम प्रारंभ नहीं हो सका है। स्टाफ के आते ही वाटर एटीएम का लाभ लोगों को मिलेगा।