17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस चुनाव में दिव्यांगों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, जानें चुनाव आयोग ने क्या दिए निर्देश

- दिव्यांग मतदाता अपने वाहन से मतदान केंद्र के अंदर तक जा सकते हैं और मतदान करने के लिए भी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

2 min read
Google source verification
इस चुनाव में दिव्यांगों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, जानें चुनाव आयोग ने क्या दिए निर्देश

इस चुनाव में मतदान के लिए दिव्यांग नहीं होंगे परेशान, जानें चुनाव आयोग ने क्या दिए निर्देश

रायगढ़. इस बार चुनाव में मतदान के लिए दिव्यांगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि निर्वाचन आयोग ने इनके लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इसके कारण दिव्यांग मतदाता अपने वाहन से मतदान केंद्र के अंदर तक जा सकते हैं और मतदान करने के लिए भी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

ज्ञात हो कि सामान्य तौर पर यह देखा जाता है कि मतदान केंद्र के २ सौ मीटर परिधि के पहले ही वाहन को रोकवा दिया जाता है। इसके कारण अगर कोई विकलांग मतदान करने के लिए जाता है तो उसको 200 मीटर बैशाखी व अन्य सहारा लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचना पड़ता है। उपर से मतदान केंद्र में पहुंचने के लिए कतार में लगना पड़ता है।

Read More : कोरबा की सर्वोच्च 26 ऊॅचे शिखरों पर चढ़कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देगी एडविना

जिसके कारण विकलांग वर्ग के मतदाता मतदान के प्रति हतोत्साहित होते हैं। इसको देखते हुए निर्वाचन आयोग ने इस बार सभी जिलों को इसके लिए निर्देश दिया है कि विकलांगों के लिए मतदान केंद्रों में विशेष व्यवस्था किया जाए। विकलांगों के दस्तावेज परीक्षण के बाद उनको अपने वाहन से मतदान केंद्र के अंदर तक आने दिया जाए और फिर जल्द से जल्द उनको मतदान कराकर वापस भेजा जाए ताकि मतदान के प्रोत्साहित किया जा सके।

अब दल नहीं बांटेगें पर्ची
अभी तक यह देखने को मिलता आया है कि राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता या फिर क्षेत्र के पार्षद व अन्य मतदान के पहले मतदाताओं के घर-घर जाकर पर्ची बांटते थे। अब इसे बंद करा दिया गया है। अब बीएलओ जो कि शासकीय कर्मचारी होंगे घर-घर जाकर पर्ची देंगे और उसी पर्ची के आधार पर मतदान होगा।

ऐसे अधिकारियों की बन रही सूची
जिला प्रशासन जिले में पदस्थ ऐसे अधिकारी जिसका कार्यकाल जिले में तीन साल हो चुका है या फिर इससे भी अधिक समय से पदस्थ हैं की सूची तैयार कर रही है। चुनाव के पहले इन अधिकारियों के उपर स्थानांतरण का गाज गिर सकता है। निर्वाचन आयोग ने ऐसे अधिकायिों की सूची जिला प्रशासन से मांगी है। ज्ञात हो कि जिले में ऐसे कई अधिकारी हैं जिनका कार्यकाल तीन साल से ज्यादा हो चुका है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, जिला रोजगार कार्यालय सहित कई विभाग आएंगे।

-विकलांगों के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश है। इनको अपने वाहन से केंद्र के अंदर तक जाने की अनुमति दी जाएगी साथ ही कतार में नहीं लगना पड़ेगा। तीन साल से अधिक समय से पदस्थ अधिकारियों की सूची भी मांगी गई है- संजय दीवान, एडीएम

बड़ी खबरें

View All

रायगढ़

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग