25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाम होते ही इन वार्डों में पसर जाता है अंधेरा, शिकायत के बाद भी नहीं बदले जा रहे स्ट्रीट लाइट

- स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से राहगिरों को हो रही परेशानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 24 Jul 2018, 7:41 PM IST

शाम होते ही इन वार्डों में पसर जाता है अंधेरा, शिकायत के बाद भी नहीं बदले जा रहे स्ट्रीट लाइट

शाम होते ही इन वार्डों में पसर जाता है अंधेरा, शिकायत के बाद भी नहीं बदले जा रहे स्ट्रीट लाइट

रायगढ़. शहर के कई क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइट बंद हो गई है। इससे शाम होते ही संबंधित क्षेत्र अंधेरे में डूब रहे हैं। वहीं इसके सुधार में भी लापरवाही बरती जा रही है। वार्ड के लोगों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस बात की शिकायत किए जाने के बाद भी इसमें सुधार नहीं हो रहा है। इससे बारिश के दिनों में लोगों को आवागमन करने में भी परेशानी हो रही है।

नगर निगम के द्वारा कुछ माह पहले शहर के बिजली खंभों में सोडियम लाइट के स्थान पर एलईडी बल्व लगाया गया है। मौजूदा समय में इन एलईडी बल्व में खराबी आने की शिकायत लगातार आ रही है। इससे कई क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। इससे शाम होने के साथ ही संबंधित क्षेत्र अंधेरे में डूब रहा है। इस बात की शिकायत भी निगम के स्थानीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों के द्वारा की गई, लेकिन सुधार नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक चार में रहने वाले गौतम, राम नारायण के द्वारा मोहल्ले के स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत 1100 में की गई, लेकिन अब तक इसमें सुधार नहीं हो सका।

Read More : खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबने से मौत

इसी तरह वार्ड क्रमांक 16 के कुछ स्थानों के स्ट्रीट लाइट नहीं जलने की शिकायत निगम में की गई, लेकिन इसमें भी सुधार नहीं किया जा सका। खास बात यह है कि मौजूदा समय में बारिश का सीजन है। कभी दिन तो कभी रात में बारिश हो रही है। अभी भी वार्ड के कई स्थानों की सड़क खराब हालत में है। इन सड़कों पर बच-बच कर चलना पड़ता है, लेकिन स्टीट लाइट नहीं जलने की वजह से कई बार लोग गड्ढे मेें पहुंच जाते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका भी निर्मित हो रही है।

पूरे में नहीं हो रहा सुधार
निगम में सुधार के नाम पर भी लापरवाही देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि वार्ड में स्ट्रीट लाइट में खराब आने की सूचना जब निगम के अधिकारियों को दी जाती है तो उसमें पूरी तरह से सुधार भी नहीं हो रहा है। 10 लाइट बंद होने की सूचना दी जाती है तो इसमें महज तीन से चार लाइटों में ही सुधार किया जाता है।

-वार्ड के प्रत्येक मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट बंद होने की सूचना निगम के अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसमें शिकायत के काफी बाद निगम के कर्मचारी सुधार के लिए पहुंचे। वहीं कुछ स्थानों में ही सुधार किया गया। शेष अभी भी बंद हैं- ममता आदित्य, पार्षद, वार्ड क्रमांक 4

-शहरी क्षेत्र में जहां से भी स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत मिल रही है। वहां कर्मचारी पहुंच कर सुधार कार्य कर रहे हैं। बारिश के दिनों में इस तरह की परेशानी आती है। इसमें लगातार सुधार किया जा रहा है- रमेश ताती, बिजली विभाग प्रभारी, नगर निगम