27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजस्वनी कोचिंग के लिए ओबीसी और जनरल को भी किया शामिल

शिक्षा विभाग ने 22 जून को काऊंसलिंग की तिथि नियत की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 20 Jun 2018, 4:26 PM IST

शिक्षा विभाग ने 22 जून को काऊंसलिंग की तिथि नियत की

शिक्षा विभाग ने 22 जून को काऊंसलिंग की तिथि नियत की

रायगढ़. गरीब वर्ग की छात्राओं को मेडिकल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए शुरू की गई तेजस्वनी आवासीय कोचिंग में अब एसटी, एससी के साथ ओबीसी व जनरल भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 22 जून को काऊंसलिंग की तिथि नियत की है।

तेजस्वनी और आईआईटी में प्रवेश दिलाने के लिए जिला प्रशासन खनिज न्यास मद से गरीब बच्चों के नि:शुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध करा रही है।


इसी कड़ी में पिछले दिनों दोनों के लिए ही नटवर स्कूल परिसर में काऊंसलिंग किया गया। उक्त काऊंसलिंग में आईआईटी में एसटी, एससी के अलावा ओबीसी व बीपीएल कार्डधारियों के बालक-बालिकाओं से आवेदन लिया गया, लेकिन तेजस्वनी में सिर्फ एसटी, एससी के छात्र जो कि 70 प्रतिशत अंक के साथ 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण किए हैं से आवेदन लिया गया।

Read more : कलक्टर ने पुलिस परिवार को लाउडस्पीकार के साथ धरना व रैली की नहीं दी अनुमति


ओबीसी व अन्य वर्ग को इससे बाहर करने की बात को लेकर पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया। मामला उठने के बाद शिक्षा विभाग ने एसटी, एससी की भर्ती होने के बाद ओबीसी व अन्य वर्ग को प्रवेश देने की बात कही थी। इस पर डीईओ ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 22 जून को नटवर स्कूल में फिर से तेजस्वनी में रिक्त 24 सीट के लिए ओबीसी व अन्य वर्ग का काऊंसलिंग कर आवेदन लेंगे ताकि इनको भी इस नि:शुल्क कोचिंग का लाभ मिल सके।


क्या निर्धारित की गई है योग्यता
तेजस्वनी में एसटी, एससी की छात्राओं के लिए 12 वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से कम कर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं ओबीसी व सामान्य वर्ग के बीपीएल कार्डधारियों के लिए 80 प्रतिशत होना चाहिए। इसी तर्ज पर आईआईटी में एसटी, एससी के छात्र-छात्रा के लिए 60 प्रतिशत तो ओबीसी व सामान्य के लिए 80 प्रतिशत परिणाम 12 वीं का होना है।


दिया गया है निर्देश
पीएमटी और आईआईटी के नि:शुल्क कोचिंग के लिए अब तक दो बार काऊंसलिंग किया गया है। पहली बार में 12 में 80 प्रतिशत अंक लाने वालों को मौका दिया गया। इसमें आवेदन नहीं मिलने पर 70 प्रतिशत किया गया जिसमें तेजस्वनी में 26 तो आईआईटी में 13 सीट के लिए आवेदन मिला। अब 60 प्रतिशत किया गया है और अब इसमें ओबीसी व जनरल दोनों को शामिल किया गया है।


प्राचार्यों को जारी निर्देश
जिले के सभी बीईओ व प्राचार्यों को डीईओ ने निर्देश जारी किया है कि अपने -अपने क्षेत्र के मेघावी छात्र-छात्राओं को इसके बारे में जानकारी देकर प्रेरित करें। साथ ही उनके अभिभावकों को प्रेरित करते हुए 22 जून को होने वाले काऊंसलिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है। ताकि दोनों ही नि:शुल्क कोचिंग में रिक्त सीट को भरा जा सके और नया बैच शुरू हो सके।