27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIKAS YATRA: सारंगढ़ के लोगों की उम्मीद टूटी, जब सीएम ने विकास यात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कही ये बात…

उन्होंने इस बात का आश्वासन दिया कि प्रदेश में यदि अब जिलों का पुर्नगठन होता है तो सारंगढ़ को सर्वोच्चा प्राथमिकता दी जाएगी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 8 Jun 2018, 2:19 PM IST

सारंगढ़ के लोगों की उम्मीद टूटी, जब सीएम ने विकास यात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कही ये बात...

सारंगढ़ के लोगों की उम्मीद टूटी, जब सीएम ने विकास यात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कही ये बात...

रायगढ़. सारंगढ़ के लोगों को काफी भरोसा था कि इस बार मुख्यमंत्री सारंगढ़ जिले की घोषणा अवश्य करेंगे। सन 2014 के चुनाव के समय ऐसे ही विकास यात्रा के दौरान सीएम ने घोषणा की थी कि आप हमें विधायक दीजिए हम आपको जिला देंगे। चार साल तक मामला टलता रहा ऐसे में जब एक बार फिर से प्रदेश चुनावी साल में पहुंच गया है तो इस विकास यात्रा के दौरान लोगों को इस बात की पूरी उम्मीद थी कि गुरुवार को मुख्यमंत्री सारंगढ जिले की घोषणा अवश्य ही करेंगे, लेकिन लोगों के हाथों केवल निराशा ही लगी। हलंाकि सीएम लोगों की उम्मीद को समझ रहे थे ऐसे में उन्होंने इस बात का आश्वासन दिया कि प्रदेश में यदि अब जिलों का पुर्नगठन होता है तो सारंगढ़ को सर्वोच्चा प्राथमिकता दी जाएगी।

Read More : मिसाल : करतला के बीईओ ने दिखाई तत्परता, सीपीएस कटौती के मामले में ब्लॉक प्रदेश के 146 विकासखंडों में अव्वल
गुरुवार को प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के तहत सीएम डॉ.रमन सिंह जिले के सारंगढ़ पहुंचे। यहां पर उन्होंने सारंगढ़ में 100 बिस्तर चिकित्सालय स्वीकृत करने की घोषणा की तथा बताया कि 10 हजार से अधिक आबादी वाले ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। सिंह ने कहा कि जब भी जिला पुनर्गठन होगा उस समय सारंगढ़ को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

सीएम ने इस अवसर पर 108 करोड़ 80 लाख 53 हजार रुपए की लागत के 38 विभिन्न निर्माण कार्यों लोकापर्ण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय, सारंगढ़ विधायक केराबाई मनहर, रायगढ़ विधायक रोशन लाल अग्रवाल, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, सचिव लोक निर्माण विभाग सुबोध सिंह भी उपस्थित थे।

सीएम लोगों से बोले कि हम आभारी हैं
विकास यात्रा के तहत सारंगढ़ में आयोजित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि 12 मई से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 55 विधानसभा की यात्रा की जा चुकी है। सारंगढ़ की इस ऐतिहासिक आमसभा में जनता का उत्साह दिखाई दे रहा है। जिस आत्मीयता से उन्होंने स्वागत किया उसके हम आभारी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा गांव, गरीब एवं किसानों के हित में योजनाएं संचालित की जा रही है। समाज के हर वर्ग की उन्नति के लिए योजनाएं बनाई गई है।

लोग हुए मायूस
सीएम के कार्यक्रम के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उनका कहना था कि विकास यात्रा जहां भी जाती है वहां के लोगों को कुछ ना कुछ नया मिलता है, लेकिन सारंगढ़ में ऐसा कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री अपने उद्बोधन में अपनी ही उपलब्धियों को गिनाते रहे। उन्होंने कहा की जो काम कांग्रेस अपने साठ साल के शासनकाल में नहीं कर पाई लोगों को कोई सुविधा नहीं दे पाई वह काम हमने 14 वर्षों में किया है। सारंगढ को जिला बनाने के विषय में उन्होंने अपना पुराना वादा दोहराया की जब भी प्रदेश में नए जिले बनेंगे उसने सारंगढ़ का नाम पहला होगा।

सांसद बोले मात्र एक रुपए में दे रहे चावल
विकास यात्रा आमसभा को केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य शासन द्वारा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। लोगों को मात्र एक रुपए किलो में चावल दिया जा रहा है। इलाज के लिए स्मार्ट कार्ड प्रदान किए गए है। जिसमें 50 हजार रुपए तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। कार्यक्रम को सारंगढ़ विधायक केराबाई मनहर ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सतत् प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्होंने क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।