28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डाक की बोरी नहीं खुलेगी, चिट्ठी पत्री नहीं बटेगी… कुछ इसी अंदाज में निकली डाकियों को टोली

स्टेशन चौक से कलेक्टोरेट तक किया पैदल मार्च
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 4:37 PM IST

स्टेशन चौक से कलेक्टोरेट तक किया पैदल मार्च

स्टेशन चौक से कलेक्टोरेट तक किया पैदल मार्च

रायगढ़. ग्रामीण डाककर्मियों की वेतन विसंगति व अन्य मांगों लेकर पिछले डेढ़ सप्ताह से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इस कड़ी में शनिवार को ग्रामीण डाककर्मियों ने हड़ताल के अलगे चरण में शहर के रैली निकाली। वहीं अपनी मांगों से भी एक ज्ञापन की मौपी जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपी। वहीं अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की वकालत भी की।

केंद्र सरकार होश में आओ, संचार मंत्री की तानाशही नहीं चलेगी, डाक की बोरी नहीं खुलेगी, नहीं बडेगी चिट्ठी-पत्री... शनिवार की दोपहर यह नारे शहर के चौक चौराहों पर ग्रामीण डाककर्मियों द्वारा लगाए जा रहे थे। जो करीब डेढ़ सप्ताह से अनिश्चिकालीन हड़ताल कर विभागीय कार्य से दूरी बनाए हुए हैं।

Read more : Breaking : टक्कर इतनी भयानक की कार के उड़े परखच्चे, दर्दनाक हादसे में इस कंपनी के DGM की मौत

वेतन विसंगती, सेवा शर्त सहित करीब आधा दर्जन मांगों को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण डाककर्मियों की इस हड़ताल से गांव से डाक सवेा पूरी तरह से चरमारा सी गई है। गांव में ना ही चिट्टी पत्री का वितरा हो रहा है और ना ही मनरेगा व अन्य अहम कार्य से जुड़े हितग्राहियों को भुगतान किया जा रहा है।

डाककर्मियों ने शहर में रैली निकाल कर एकजुटता

शनिवार को डाककर्मियों ने शहर में रैली निकाल कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। हाथों में केंद्र व खासकर वित्त विभाग के खिलाफ लिखे गए तख्ती को लेकर ग्रामीण डाककर्मी, स्टेशन चौक से कलेक्टोरेट की ओर पैदल ही कूच किए।

नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे डाककर्मियों ने प्रधानमंत्री के नाम लिखे गए पत्र को जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपा। वहीं अपनी मांगों को पूरा करने की वकालत की। डाककर्मियों की माने तो उनकी मांगों पर सरकार द्वारा जल्द ही कोई ठोस पहल नहीं की जाती है तो आंदोलन की दशा व दिशा बदल कर उसे और तेज करने की पहल की जाएगी।