28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : टक्कर इतनी भयानक की कार के उड़े परखच्चे, दर्दनाक हादसे में इस कंपनी के DGM की मौत

कंपनी से रायगढ़ खाना खाने आए थे डीजीएम, देर रात लौट रहे थे कंपनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 3:49 PM IST

कंपनी से रायगढ़ खाना खाने आए थे डीजीएम, देर रात लौट रहे थे कंपनी

कंपनी से रायगढ़ खाना खाने आए थे डीजीएम, देर रात लौट रहे थे कंपनी

रायगढ़. शहर के ढिमरापुर में अज्ञात ट्रेलर ने एक कार में ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार को ड्राइव कर रहे मोनेट कंपनी के डीजीएम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी पुष्टि जिंदल अस्पताल के डाक्टरों ने की। वहीं कार सवार एक अन्य कर्मचारी को भरी चोट आने की बात कही जा रही है। शनिवार की दोपहर मृत डीजीएम का पोस्टमार्टक,मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ। जिसके बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Read more : Breaking : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर बोले CM यह मामला तो है केन्द्र सरकार का

नहरपाली स्थित मोनेट कंपनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब कंपनी के पावर प्लांट के डीजीएम राजेश सिंह की सड़क हादसे में मौत की खबर मिली। जिसके बाद अधिकारी व कर्मचारी के रायगढ़ दौडऩे का सिलसिला शुरु हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार की देर रात की है।

जब कंपनी में काम खतम करने के बाद खाना खाने के डीजीएम राजेश सिंह अपनी कार क्रमांक यूके04 एफ 0899 से रायगढ़ आए। रायगढ़ में खाना खाने के बाद देर रात वो कार से कंपनी जा रहे थे कार में उनके साथ कंपनी का एक अन्स कर्मचारी जैनेंद्र श्रीवास्तव भी सवार थे।

शहर के डिमरापुर बाईपास रोड से कंपनी की ओर जाने के दौरान डीजीएम की मार को एक अज्ञात ट्रेलर ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों की माने तो टक्कर इतनी जोर की थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बड़ी ही मुश्किल से डीजीएम व एक अन्य कर्मचारी को कार से बाहर निकाला गया।

वहीं आनन-फानन में उन्हें जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर जिंदल अस्पताल के चिकित्सकों ने डीजीएम राजेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि जैनेंद्र को हल्की चोट के साथ इलाज किया जा रहा है।


हडकंप का था माहौल
कंपनी के डीजीएम की मौत की खबर के कंपनी में काफी देर तक हड़कप का माहौल बना रहा। शनिवार को जब जिंदल अस्पताल से मृत डीजीएम के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया तो बड़ी संख्या में कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी र्मौजूद थे। इस बीच शनिवार की सुबह मृत डीजीएम के परिजन भी रायगढ़ पहुंच चुके थे। उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कवायद पूरी की गई। जिसके बाद शव को पीडि़त परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है।


हादसे को लेकर उठ रहे हैं सवाल
डीजीएम की कार के जिए कदर परखच्चे उड़े है। उसे देख कर कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी के बीच कई तरह की बातें भी की जा रही थी। जब पत्रिका ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेंं कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी के इस सड़क हादसे के बारे में जानकारी लेनी चाहीे तो सभी कन्नी काटते हुए नजर आए। किसी ने कहा कि उसे सुबह इस घटना की जानकारी मिली है तो कोई कह रहा था कि वो मेरे सेक्शन के नहीं थे। जिसकी वजह से मुझे कोई खास जानकारी नहीं है।