28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमानक प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जब्त किए पूरे आठ क्विंटल

प्लास्टिक के सैंपल जांच के लिए भेजे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 12:03 PM IST

प्लास्टिक के सैंपल जांच के लिए भेजे

प्लास्टिक के सैंपल जांच के लिए भेजे

रायगढ़. अमानक प्लास्टिक को लेकर एक बार फिर शुक्रवार को कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई जिला प्रशासन व नगर निगम के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्रवाई के दौरान विभिन्न दुकानों से आठ क्विंटल प्लास्टिक जब्त किए गए। वहीं जब्त प्लास्टिक के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अमानक प्लास्टिक पाए जाने पर संबंधित व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।


पिछले दिनों बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाते हुए कार्रवाई की गई थी, लेकिन यह कार्रवाई कुछ दिनों बाद ही ठप हो गई। ऐसे में फिर से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किया जाने लगा। इस बात को लेकर प्रशासन अब नए सिरे से कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार को जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। कार्रवाई करने के लिए संयुक्त टीम सबसे पहले संजय कॉम्प्लेक्स पहुंची थी।

यहां विभिन्न दुकानों पर प्लास्टिक के कैरी बैग जब्त किए गए। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी कार्रवाई की गई। करीब एक घंटे से अधिक समय चली इस कार्रवाई में विभिन्न क्षेत्रों की दुकानों से आठ क्विंटल प्लास्टिक जब्त किए गए। वहीं जब्त प्लास्टिक में से कुछ प्लास्टिक कैरी बैग को सैंपल के लिए भेजा गया। शेष को संबंधित व्यवसायियों को ही सुपुर्द कर दिया गया।

Read more : माह की पहली तारीख को सफाई के लिए मंडी रही बंद, निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर ने ये दिए निर्देश

बताया जा रहा है कि सैपल में अमानक प्लास्टिक पाए जाने पर संबंधित व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। कार्रवाई के दौरान प्रभारी एसडीएम भागवत जायसवाल, तहसीलदार नंद कुमार चौबे, आयुक्त विनोद पांडेय, राजस्व अधिकारी प्रदीप मिश्रा व अन्य मौजूद थे।


न्यायालय में दर्ज हैं कई प्रकरण
नगर निगम के द्वारा छह माह पूर्व प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर जोरशोर से कार्रवाई की गई थी। इस दौरान कई दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किए गए। वहीं कुछ व्यवसायियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। मौजूदा समय में यह मामला न्यायालय में चल रहा है।