शहर के मध्यम में यह मंदिर है। हालांकि यह मंदिर कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है। वहीं यदि गौर करें तो कोतवाली, चक्रधर नगर व जूटमिल तीनों थाना के मध्य में यह मंदिर है। इसके बाद भी उक्त मंदिर में चोरी की घटना हो गई। इस बात को लेकर पुलिस की गश्त और सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने कहा की मंदिर से मुकुट और श्रृंगार के जेवर चोरी हुई है। शहर के तीनों थाना की पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर जांच कर रही है। -,