6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरानी रंजिश का इस तरह लिया बदला…..जान से मरने चढ़ा दी कार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Crime News In Hindi : हत्या के प्रयास और छेड़खाली मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

2 min read
Google source verification
पुरानी रंजिश का इस तरह लिया बदला.....जान से मरने चढ़ा दी कार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

पुरानी रंजिश का इस तरह लिया बदला.....जान से मरने चढ़ा दी कार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

रायगढ़ . हत्या के प्रयास और छेड़खाली मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। साथ ही इस मामले में शामिल आरोपी का भाई 10 सितंबर को ही गिरफ्तार हो गया था।

घरघोड़ा पुलिस ने बताया कि कार से कुलचने के मामले में घायल युवक की पत्नी विगत 9 सितंबर को घरघोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई कि घटना के कुछ दिन पहले मधुसूदन चौहान उसके भाई मदन चौहान उसके साथ छेड़खानी किए थे, जिससे दोनो के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ था, जिसके कारण आरोपी रंजीश रखे हुए थे। ऐसे में 09 सितंबर को प्रतिदिन की तरह दोनों पति-पत्नी अपनी दुकान में बैठे थे।

यह भी पढें : बैटरी दुकान में जबरदस्त ब्लास्ट, महिलाकर्मी बुरी तरह झुलसी, गंभीर हालत में भर्ती

उसी समय मधुसूदन चौहान और मदन चौहान एक मारूति कार क्रमांक सीजी -13एपी 6925 में आए और कार से उतर कर दोनों दुकान के सामने आकर थाने में रिपोर्ट को लेकर गाली-गलौज कर धमकी दिए और फिर चले गए। दोपहर में जब पति अपने स्कूटी से घर खाना खाने आ रहा था।

तब दोनों भाई मधुसूदन चौहान और मदन पहले से घात लगाए रायकेरा मेन रोड पांझर पुलिया के पास पीछे से अपने मारूती कार क्रमांक सीजी13 एपी 6925 में स्कुटी पर सवार पति की हत्या करने की नियत से ठोकर मार दिया, जिससे स्कुटी के साथ प्रार्थीया के पति के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई। ऐसे में पीड़िता के बताये अनुसार मारूति कार को आरोपी मधुसुदन चौहान चला रहा था।

यह भी पढें : सूने मकानों को निशाना बना रहे चोर, घर का ताला तोड़कर ले गए कीमती सामान, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आहत को उसके परिवार वालों द्वारा रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों द्वारा साजिश कर हत्या की नीयत से अपराध को अंजाम देने संबंधी आवेदन पर आरोपी मधुसुदन चौहान और मदन चौहान पर हत्या के प्रयास समेत सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर घरघोड़ा थाना के निरीक्षक शरद चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया, जिसमें आरोपी मधुसूदन चौहान को गिरफ्तार किया गया,साथ ही घटना में प्रयुक्त क्षतिग्रस्त मारुति कार को जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

यह भी पढें : CGPSC पर घोटाले का आरोप: भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते निकाली शवयात्रा, किया पुतला दहन

वहीं फरार आरोपी मदन चौहान की तलाश चल रही थी। ऐसे में आरोपी मदन चौहान को रायकेरा में घूमते देखे जाने की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी मदन चौहान पिता ईश्वर चौहान 28 साल निवासी रायकेरा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया।