10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh News: ये लापरवाही पड़ी भारी, निगम आयुक्त ने दिखाए तेवर, दो फर्म को किया ब्लैक लिस्टेड

Chhattisgarh News: रायगढ़ में टेंडर लेने के बाद निर्माण कार्य नहीं करने पर शुक्रवार को निगम आयुक्त ने दो ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया गया। दोनों ठेकेदार के अमानत राशि को राजसात किया गया।

2 min read
Google source verification
raigarh news

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में टेंडर लेने के बाद निर्माण कार्य नहीं करने पर निगम आयुक्त ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि शुक्रवार को निगम आयुक्त ने दो ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। साथ ही दोनों ठेकेदार के अमानत राशि को राजसात किया गया।

Chhattisgarh News: कृष्ण वाटिका निवासी स्काई हाई इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर एस एल खांबरा द्वारा वार्ड क्रमांक 22 रोहड़ा घर से मैदानी घर तक सीसी सड़क निर्माण का कार्य लिया गया था। इसी तरह अंबिका कंट्रक्शन प्रोपराइटर कुसुम देवी द्वारा वार्ड क्रमांक 19 गौरी शंकर मंदिर के सामने कलवर्ट निर्माण एवं नगर निगम क्वार्टर नंबर 5 मरमत कार्य का टेंडर लिया गया था।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: ‘एक पेड़ मां के नाम’….CM साय ने जशपुर में किया पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ, देखें Photos

कार्य शुरू नहीं करने पर किया ब्लैक लिस्टेड

दोनों ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किया गया। कार्य शुरू करने के लिए दोनों ठेकेदार को प्रथम, द्वितीय एवं अंतिम सूचना नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद कार्य शुरू नहीं करने पर ब्लैक लिस्टेड करने और अमानत राशि को राजसात करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी दोनों ठेकेदारों द्वारा कार्य शुरू नहीं किया गया। इसे देखते हुए दोनों ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करते हुए अमानत राशि को राजसात किया गया।

गौरतलब हो कि निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी द्वारा लगातार निगम क्षेत्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इसमें कार्यों में गुणवत्ता नहीं होने या सैंपल ठीक नहीं होने या कार्य तय समय पर नहीं करने को लेकर ठेकेदारों को नोटिस जारी करने और ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया को दिया गया है।

काम नहीं होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

उल्लेखनीय है कि उक्त ठेकेदारों के द्वारा जिन कामों का टेंडर लेकर काम नहीं किया गया है। उसमें अधिकांश सीसी सड़क का कार्य है। इन सीसी सड़कों पर लोगों का आवागमन होता है। मौजूदा समय में उक्त सड़कों की हालत खराब है। वहीं अब टेंडर के बाद भी काम नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।