
विस्फोटक की अवैध सप्लाई मामले में तीन और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायगढ़. सारंगढ़ थाना क्षेत्र के क्रशर वाले क्षेत्र में अवैध रुप से विस्फोटक की सप्लाई करने वाले लाइसेंसधारी व्यवसायी, उसके ड्राइवर सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले का मास्टरमाइंड भांजा व उसके मामा सहित चार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को ही पकड़ लिया था।
पुलिस की मानें तो जब्त विस्फोटक की कीमत करीब ५ लाख ६२ हजार ९०५ रुपए बताई जा रही है। जिसमें जब्त ४०७ वाहन की कीमत व विस्फोटक के ग्राहक के पास मिले ३३ हजार रुपए कैश, अतिरिक्त है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिले की कवायद में जुट गई है।
सारंगढ़ क्षेत्र में अवैध रुप से विस्फोटक की सप्लाई मामले के सभी आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। मिली जानकारी केे अनुसार टिमरलगा सड़़क किनारे बारुद से भरी ४०७ वाहन को जब्त किया। वहीं उक्त विस्फोटक को मंगाने वाले सरिया निवासी मुख्य आरोपी प्रकाश अग्रवाल ३५ वर्ष, गुडेली निवासी खीर सागर ३६ वर्ष, गुडेली का ही बारुद का खरीदार वेदराम साहू २९ वर्ष के अलावा प्रकाश का मामा व बरमकेला के तौसीर निवासी अशोक अग्रवाल २९ वर्ष को गिरफ्तार किया था। प्रकाश ने अपने मामा अशोक के एक खाली घर को गोदाम के रुप में खाद रखने के नाम पर लिया था।
पुलिस ने पहले दिन चार आरोपियों को पकड़ा। जबकि बारुद की खेप को जांजगीर चांपा से लाने वाला ड्राइवर, उक्त खेप का लाइसेंसधारी व्यवसायी व एक अन्य फरार थे। जिसे पुलिस की टीम ने चांपाा व उसके आसपास के क्षेत्रों से पकड़ा है।
अवैध रुप से करता था विस्फोटक की सप्लाई
पुलिस की मानें तो जांजगीर चांपा के बालौद निवासी व किरण इंटरप्राईजेज का संंचालक वैंकट सत्यानारायण राजू पिता श्रीराम राजू ३७ वर्ष, के पास विस्फोटक सामान की बिक्री को लेकर वैध लाइसेंस हैंं। पर उसके पास लाइसेंस होने के बावजूद उसने बगैर लाइसेंस वाले सरिया के प्रकाश अग्रवाल को उक्त बारुद की खेप को सप्लाई करता था, जो पूरी तरह से गैर कानूनी है। ऐसे में, पुलिस ने विस्फोटक के वैध कारोबारी के साथ उसके ड्राइवर अजय नगारची पिता मच्छेल नगारची २३ वर्ष व उसके ब्लास्टर दिनेश्वर यादव पिता जेठुराम यादव ३६ वर्ष को पकड़ा गया है।
बरमकेला के राजेश अग्रवाल का था माल
पुलिस के हत्थे चढ़े विस्फोटक के व्यवसायी वैंकट राजू ने बताया कि प्रकाश अग्रवाल के आर्डर पर वो विस्फोटक की खेप को बरमकेला के राजेश अग्रवाल के पास छोडऩे के लिए निकला था। सारंगढ़ पहुंचने पर प्रकाश ने विस्फोटक की खेप को टिमरलगा के एक घर में विस्फोटक को उतारने के लिए बोला। इस बीच पुलिस ने आकर पकड़ लिया। पुलिस अब राजेश अग्रवाल की खोज कर रही है, जिसके नाम से यह विस्फोटक की खेप, जांजगीर से रायगढ़ आई थी।
Published on:
22 May 2018 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
