27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वेलर्स के घर डकैती डालने तीन लोग घुसे, पकड़ाए

8 बजे तीन आरोपी डकैती करने की नीयत से घुस गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 11 Jun 2018, 4:13 PM IST

8 बजे तीन आरोपी डकैती करने की नीयत से घुस गए

8 बजे तीन आरोपी डकैती करने की नीयत से घुस गए

रायगढ़/ सारंगढ़. सारगढ़ बस स्टैंड से करीब 200 मीटर की दूरी पर मुरली ज्वेलर्स के घर में देर शाम करीब 8 बजे तीन आरोपी डकैती करने की नीयत से घुस गए। हलांकि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ज्वेलर्स के दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे है।

जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस ने घर अंदर ही धर-दबोचा है। पर डकैत को देखने को लेकर ज्वेलर्स के घर के बाहर स्थानीय लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। ऐसे में आरोपी को ज्वलेर्स के घर से बाहर निकाल थाने ले जाने में पुलिस को कानून व्यवस्था बिगडऩे का डर सता रहा था। परेशान होकर पुलिस ने एनाउंसमेंट के जरिए भीड़ को घटना स्थल से हटाने की कवायद शुरू कर दी थी। पकड़े गए आरोपियों में सिंघनपुर निवासी मुकेश यादव 18 वर्ष, राज यादव 23 वर्ष और मुरली ज्वलर्स का दूर का रिश्तेदार आलोक स्वर्णकार 24 वर्ष निवासी लैलूंगा का नाम सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार मुरली ज्वेलर्स के संचालक का घर बस स्टैंड से लगा हुआ है। जहां रविवार की रात करीब 8 बजे तीन लोग घुस गए। पूर्व परिचित होने की वजह से परिजनों ने कोई विरोध नहीं किया। इस बात का फायदा उठा कर आरोपी द्वारा ज्वेलर्स परिवार को बंधक बना कर डकैती की पहल की जाने लगी। जैसे-तैसे इस मामले की खबर ज्वलेर्स के घर के बाहर पहुंची।

Read more : चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सीएम ने शिक्षाकर्मियों को दी ये सौगात, अंबिकापुर विकास यात्रा में की घोषणा, पढि़ए खबर..

जिसके बाद सारंगढ़ नगर की एक बड़ी आबादी, ज्वलेर्स के घर के बाहर पहुंंच गई। हलांकि पुलिस के अधिकारी भी दल-बल के साथ वहां पहुंच गए। उसके बाद आरोपियों को धर दबोचा है। वहीं उन्हें ज्वेलर्स के एक कमरे में रखा गया है। पर उन्हें थाने तक ले जाने में पुलिस के हाथ पांव फूल रहे थे। देर रात तक यही स्थिति थी।


भीड़ के उग्र होने का भय
शाम ढलने के बाद डकैती की इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आरोपियों के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही थी। वहीं पुलिस के समक्ष इस बात की चुनौती उत्पन्न हो गई थी कि पकड़े गए आरोपियों को थाने तक कैसे ले जाया जाए। क्योकि भीड़ के उग्र होने से कानून व्यसवस्था बिगडऩे की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।

पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल से भीड़ को हटाने को लेकर हर संभव कवायद कर रहेे थे जो कि देर रात तक जारी थी। इस बीच एनाउंसमेंट वाले माइक का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। देर रात तक ज्वेलर्स के घर के बाहर स्थानीय लोगों को जमावड़ा लगा हुआ था।