रायगढ़. चक्रधर नगर रेलवे फाटक पर उस समय अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। जब तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी के पहिए अचानक ब्रेक लगने के साथ रुक गए। जिसकी वजह से दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक मालगाड़ी का गार्ड भी परेशान दिखा। करीब 25 मिनट के ठहराव के बाद मालगाड़ी, फाटक के हिस्से से आगे बढ़ी। जिसके बाद दोनों छार पर फंसे बाइक चालकों ने राहत की सांस ली।