
बैठक में पिकप पर काफी देर तक रार होती रही
रायगढ़. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चेंबर ने अपनी नाराजगी जाहिर की। जिसपर पुलिस ने चेंबर के पदाधिकारी के साथ बैठक की। पर इस बैठक में पिकप पर काफी देर तक रार होती रही। शहर में लगने वाले जाम के लिए पुलिस ने पिकप को जिम्मेदार बताया।
वहीं उसके प्रवेश को रोक लगाने की बात कही। इस पर चेंंबर ने कहा कि पिकअप बंद होने से शहर के व्यवसाय पूरी तरह से ठप हो जाएगा। वहीं बड़ी सख्या में स्थानीय मजदूर भी बेरोजगार हो जाएगा। काफी देर तक ङ्क्षचतन-मंथन के बावजूद कोई हल नहीं निकला। जिससे बैठक बेनतीजा साबित हुई।
शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में आए दिन पहल हो रहे हैं। पर समस्या ज्यों के त्यों हैं। जिसके बाद यह बात सामने आई कि शहर के कुछ खास स्थानों पर व्यापारियों द्वारा पिकप का प्रवेश कर माल की लोडिंग व अनलोडिंग कराई जाती है। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इधर पिछले दिनों चेंबर ने ट्रैफिक की मौजूदा व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की थी। जिसे देखते हुए सीएसपी सिद्धार्थ तिवारी ने चैंबर के पदाधिकारी व सदस्यों को बैठक के लिए बुलाया।
जिसमें ट्रैफिक डीएसपी भी मौजूद थे। बैठक में चैंबर के जरिए व्यवसायियों को अपने दुकान के बाहर सीसी कैमरा लगाने के लिए बात कही। जिससे अपराध व अपराधियों पर नकेल कसी जा सके। पर सबसे अधिक चर्चा शहर में पिकप के प्रवेश व उससे लगने वाले जाम को लेकर हुई। जिसपर पुलिस के आला अधिकारी ने दिन के समय पिकप को शहर में नहीं लाने का सुझाव दिया। इस पर चैंबर ने आपत्ति की।
वन-वे मार्ग व स्टॉपर से लगता है जाम
चैंबर के पदाधिकरियों की माने तो ट्रैफिक जाम की समस्या पिकप नहीं बल्कि बेतरतीब वन-वे व स्टॉपर है। जिससे आवागमन प्रभावित होता है और जाम लगती है। पिकप के प्रवेश नहीं होने पर पूरा व्यवसाय ठप हो जाएगा। जिससे कई मजदूरों की रोजगार भी प्रभावित होगा। काफी देर की चर्चा के बावजूद ट्रैफिक समस्या को लेकर बुलाई गई बैठक का कोई हल नहीं निकला। इस बात की पुष्टि चेंबर वाले कर रहे हैं।
-ट्रैफिक समस्या व बढ़ते चोरी पर लगाम लगाने सीसी कैमरा के लिए व्यवसायियों को प्रेरित करने बैठक बुलाई गई थी। जाम की समस्या के लिए काफी हद तक पिकप जिम्मेदार है। जो दिन में प्रवेश करते हैं। रूट डायवर्ट कर इस समस्या को दूर करने की पहल की जा रही है। पर चैंबर के पदाधिकारी पिकप को रोकने पर व्यवसाय ठप होने की बात कह रहे हैं।
-शिवचरण सिंह परिहार, ट्रैफिक डीएसपी, रायगढ़
Published on:
22 Aug 2018 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
