
सोता रहा परिवार, चोरों ने आलमारी खोलकर नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात किया पार
रायगढ़. एक घर के सदस्य रात के समय नींद में गाफिल थे। उसी समय कोई चोर घर के दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद आलमारी खोलकर सोने-चांदी के जेवरात व हजारों रुपए नकदी को पार कर फरार हो गया। सुबह जब घर की बेटी उठी और सामान बिखरा देखी तो बाकी लोगों को जगाया। फिर घटना की रिपोर्ट थाने में की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी कुल जुमला एक लाख रुपए को पार कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रेड़ा निवासी द्वासराम कुर्रे पिता पितांबर कुर्रे 38 वर्ष खेती-किसानी का काम करता है। 19 अगस्त को घर के लोग खेत में काम करने गए थे। वहीं देर शाम घर लौटे थे। दिनभर काम करने की वजह से सभी थक गए थे और रात्रि करीब 09 बजे खाना खाकर सो गए।
इस दौरान कोई अज्ञात चोर घर मुख्य दरवाजे की कुंडी को खोलकर घर में प्रवेश किया और आलमारी में रखे सोने का कान का झूमका, सोने का लॉकेट, सोने की फूली, चांदी का कर्धन, चांदी का पायल सहित अन्य जेवरात तथा 19 हजार रुपए नकदी को पार कर फरार हो गया। इस प्रकार अज्ञात चोर ने कुल जुमला एक लाख रुपए को पार कर दिया।
बेटी ने देखा बिखरा था सामान
20 अगस्त की सुबह द्वासराम की बेटी फुलेश्वरी कुर्रे जब उठी और घर में घुसी तो देखा कि आलमारी खुला हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद घर के सभी सदस्यों को जगाते हुए घटना के बारे में बताई। फिर घर के बाकी सदस्य जगे और हो हल्ला सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद घटना की रिपोर्ट थाने में की गई है। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
Published on:
21 Aug 2018 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
