रायगढ़. अंतिम सावन सोमवार पर कोसमनारा बाबा धाम में भगवान शिवजी को जल चढ़ाने भक्तों की कतार लग गई। भगवान शिव के प्रति लोगों की जमकर आस्था दिखी। खचाखच भीड़ से लोगों को मंदिर परिसर में चलना मुश्किल हो गया था, लेकिन श्रद्धालु भगवान शिव को जल चढ़ाने से नहीं चूके। श्रद्धालु श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हुए सुख-शांति की कामना की और कोसमनारा बाबा धाम बाबा के दर्शन कर शिवलिंग पर जल अर्पित किए।
Read More : Video Gallery : होटल साईं श्रद्धा की दीवार ढही, कोई जनहानि नहीं