सोमवार को रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब 12.45 बजे उस समय अजीबो गरीब स्थिति हो गई। जब अप उत्कल एक्सप्रेस के आने को लेकर इंक्वायरी से एनाउंसमेंट हो रहा था। पर उत्कल की बजाए तीर्थ यात्री स्पेशल टे्रन आकर रुक गई। कुछ लोग उक्त ट्रेन पर लगे पोस्टर को देख कर समझ गए, पर जनरल कोच में सफल करने वाले अधिकारी को इस बात से अंजान होकर उक्त ट्रेन में चढऩे लगे। वहीं खाली सीट पर सामान के साथ बैठने लगे। यात्रियों की इस तेजी को देख ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा में लगे जवान व रेलकर्मियों ने उक्त ट्रेन को उत्कल एक्सप्रेस नहीं होने का हवाला देना पड़ा।