रायगढ़. एक बार फिर ढिमरापुर चौक उर्दना मार्ग के पास एक ट्रक के चालक ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक ट्रक के बीच पहियों में जाकर फंस गई। जबकि ठोकर लगने से दंपती दूर छिटक गए जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि इस घटना में पति के पैर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आ रही है, जबकि उसकी पत्नी को भी चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।