दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम सुनील कुमार सोईन का रायगढ़ दौरा, गुरुवार को होना है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली है। पर अंतिम चरणों में लोको पायलटों की नाराजगी, बिलासपुर डिवीजन से लेकर रायगढ़ रेल अधिकारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लोको पायलट की स्थानीय शाखा ने रेल अधिकारियों के मनमाने रवैया, सुविधाओं में कटौती, रेस्ट सहित कई अन्य मामलों पर अब जीएम से दो टूक बात करने के मूड में हैं। हलांकि इसकी सुगबुगाहट मंगलवार को मिलनी शुरू हो गई थी। पर बुधवार को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के पदाधिकारी इस बात की पुष्टि भी कर रहे हैं।