
इन बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करने दानवीरों के बीच मची है होड़, क्या है खास पढि़ए पूरी खबर...
रायगढ़. चक्रधर बाल सदन में जब भी बेटियों की शादी की पहल की जाती है, तब पूरा शहर मायका पक्ष की भूमिका में आने के साथ ही बढ़-चढ़ कर इस आयोजन को सफल बनाने में जुट जाता है। इस बार भी बाल सदन की ९ बेटियों की शादी २७ जून को होनी है। जिसके लिए कन्यादान से लेकर उपहार व आर्थिक मदद करने वाले दानवीरों के बीच होड़ सी मची हुई है।
इस वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को हल्दी के रस्म से की गई। जिसमें बाल सदन के कर्मचारी के साथ बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चक्रधर बाद सदन में करीब दो साल बाद एक बार फिर खुशियां आई है। २७ जून की सुबह एक साथ ९ बेटियों की शादी होनी है। जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।
इस वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत रविवार की दोपहर हल्दी के रश्म से की गई। जिसमें शादी के लिए हामी भरने वाली बेटियों को बड़ों व सहयोगियों द्वारा हल्दी लगाया गया। इस बीच मंगल गीत भी गाए गए। अगर बात करे शादी की तैयारियों कि तो पूरा शहर उक्त बेटियों की शादी में मायके पक्ष की भूमिका अदा कर रहा है।
बैठक के एक सप्ताह के अंदर ही सभी बेटियों के कन्यादान के लिए विभिन्न महिला संघ से जुड़ी समाजसेवी महिलाओं ने हामी भर कर अपनी समाजिक उत्तरदायित्व को निभाया। कन्यादान ही नहीं अन्य माध्यमों से भी लोग, बाल सदन की बेटियों की शादी में बढ़-चढ़ कर मदद करने आगे आए है। बात चाहे उपहार की हो या फिर आर्थिक मदद की।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में दानदाताओं के नामों को दर्ज किया जा रहा है। जिससे खुशनुमा माहौल व हजारों शहरवासियों की उपस्थिति में इस वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके। शादी को लेकर विवाह समिति से जुड़े लोग भी काफी सक्रिय है। विवाह समिति में कई ऐसी भी समाजसेवी महिलाएं है। जो शादी को लेकर प्रतिदिन, किसी ना किसी नई जिम्मेदारी को निभाने की सहमति प्रदान कर रही है।
कन्यादान को लेकर आईं आगे
सुषमा बिजीनिया, सुमन अग्रवाल, रेखा महामिया, पुष्पा रतेरिया, सरिता अग्र्रवाल, अंजू अग्रवाल, लता अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, मंजू अग्रवाल।
Published on:
25 Jun 2018 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
