7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़

डीजल से भरा टैंकर पलटा! तेल लूटने बाल्टियां लेकर पहुंचे लोग, देखें VIDEO…

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डीजल से भरा टैंकर पलट गया। जिसे देख स्थानीय लोग तेल लेने के लिए बाल्टियां लेकर मौके पर उमड़ पड़े।

Google source verification

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डीजल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे के तुरंत बाद टैंकर से डीजल रिसाव शुरू हो गया, जिसे देख स्थानीय लोग तेल लेने के लिए बाल्टियां लेकर मौके पर उमड़ पड़े। लोग बाल्टी, बोतल और अन्य बर्तन लेकर टैंकर से गिर रहे ईंधन को इकट्ठा करने लगे।

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ से पत्थलगांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर तेजपुर गांव के घाट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। इस मार्ग पर आज शाम डीजल से भरा एक डीजल टैंकर असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। इसके बाद तेल लूटने लोग के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वहां बाल्टियां लेकर पहुंचे लोगों को खदेड़ा। टैंकर के बिजली खंभे से टकराने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई।