साथ ही आए दिन झगड़ा विवाद करते थे। उनके विवाद और रुपए मांगने को लेकर संतोष शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसकी वजह से आत्महत्या का कदम उठाया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 306, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित अंजली और उसके भाई निकेत थनापत के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।