
cash gold jewellery looted
रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लुटेरों ने कहर बरपाया है। राजधानी के कविता नगर कॉलोनी के एमआईजी फ्लैट में दो हथियारबंद लुटेरे रिटायर्ड इंजीनियर एसजे परियल के घर में घुस आए। हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुस कर करीब एक लाख रुपए के जेवरात सहित अन्य सामान लूट लिया और विरोध करने पर मारपीट भी की। नगद और गहने लूटने के बाद दोनों बदमाश आराम से भाग निकलने में कामयाब रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल, कविता नगर कॉलोनी के एमआईजी फ्लैट 132 में रिटायर्ड इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एसजे परियल (73) अपनी पत्नी के साथ अकेले रहेते हैं। शनिवार की दोनों खाना खाने के बाद सोने चले गए। देर रात जब बुजुर्ग दंपती अपने कमरे में सो रहे थे तभी अचानक दो हथियारबंद लुटेरे घर में घुस आए।
घर में हरकत होने पर रिटायर्ड इंजीनियर ने घर का मुआयना किया तो देखा कि घर में दो लुटेरे घुस आए हैं। इसी बीच रिटायर्ड इंजीनियर की पत्नी भी उठ गई। घर में हथियारबंद लुटेरे को देख वो काफी डर गई। बुजुर्ग महिला को देख लुटेरों ने भी तुरंत बुजुर्ग दंपती बंदूक तान दी। लुटेरों ने रिटायर्ड इंजीनियर से घर में कैश और गहने मांगे। रिटायर्ड इंजीनियर ने जब इनकार किया तो दोनों लुटेरों ने बुजुर्ग दंपती को बंधक बना कर मारपीट की। लुटेरों ने धमकी दी कि अगर कैश और गहने नहीं देंगे तो वे उन्हें जान से मार देंगे।
इससे बुजुर्ग दंपती डर गए और उन्हें घर की चाबी दे दी। इसके बाद लुटेरे घर में मौजूद करीब एक लाख के गहने और कैश लेकर फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद बुजुर्ग दंपती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग दंपती से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश में जुट गई है। इधर, लूटपाट की घटना के बाद से बुजुर्ग दंपती दहशत में हैं।
Published on:
19 Nov 2017 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
