रायपुर . कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम, फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर अब जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। इस संबंध में कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन ने निर्देश जारी करते हुए नगर निगम, नगर पालिका और सभी पंचायतों को जुर्माना वसूली करने का निर्देश दिया है।