
अदिति भारत जैन (Photo Patrika)
Raipur News: @नारद योगी। करीब 21 साल पहले ब्लड की जरूरत पड़ने पर अदिति को रक्तदान किया गया था, जिससे उनको नया जीवन मिला। उसी को देखकर अदिति ने भी रक्तदान का संकल्प लेते हुए पहली बार ब्लड डोनेट किया। उन्होंने युवाओं से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर रायपुर, दुर्ग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें दुर्ग की अदिति भारत जैन ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान को उन्होंने महादान बताते हुए कहा कि 21 साल पहले मुझे रक्तदान के जरिए ही नया जीवन मिला। मेरे माता-पिता ने मुझे इसकी जानकारी दी। इसके बाद मैंने भी रक्तदान करने का संकल्प लिया, ताकि किसी दूसरे का जीवन को बचाया जा सके। अदिति ने कहा कि रक्तदान करके वह अभिभूत है।
रोज किसी न किसी मरीज या हादसे में शिकार होने वाले को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को ब्लड डोनेशन करना चाहिए। अदिति जैसे दर्जनों लोग हैं, जिन्हें इमरजेंसी में ब्लड की आवश्यकता होती है। ऐसे जरूरतमंदों को ब्लड डोनेशन के जरिए ही मदद मिल सकती है।
उम्र: 18 से 65 वर्ष
वजन: न्यूनतम 50 किलोग्राम
हीमोग्लोबिन स्तर: कम से कम 12.5 g/dL
रक्तचाप: सामान्य सीमा में होना चाहिए
कोई गंभीर संक्रमण या क्रॉनिक डिजीज जैसे HIV, हेपेटाइटिस, कैंसर आदि नहीं होना चाहिए
गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं रक्तदान नहीं कर सकतीं
हार्ट हेल्थ सुधरती है
रक्तदान से आयरन का संतुलन बना रहता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा घटता है।
नया रक्त निर्माण
शरीर नए रक्त सेल्स बनाता है जिससे मेटाबॉलिज्म सुधरता है।
कैलोरी बर्न होती है
एक बार रक्तदान करने से लगभग 650 कैलोरी तक बर्न होती हैं।
मुफ्त हेल्थ चेकअप
रक्तदान से पहले स्वास्थ्य की जांच होती है जिससे कई बीमारियों का पता चल सकता है।
रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक ऐसा कदम है जो किसी के जीवन को बचाने के साथ-साथ आपके खुद के स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचा सकता है। लेकिन क्या हर कोई रक्तदान कर सकता है? रक्तदान से पहले क्या-क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए? और इसके बाद शरीर को कैसे संभालना चाहिए? आइए जानते हैं इस नेक कार्य से जुड़ी संपूर्ण जानकारी।
Published on:
30 Mar 2026 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
