
मध्यप्रदेश के बड़े कारोबारी को रायपुर में किया गिरफ्तार ( File Photo Patrika )
Chhattisgarh News: सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) ने 17.13 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी करने वाले मध्यप्रदेश के सीधी जिले के लोहा कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार किया। साथ ही पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। (Raipur News ) आरोपी कागजों में मेरिडियन स्टील्स एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड संचालन करता था। वह फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए का अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेता था।
इसके इनपुट मिलने पर आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि आरोपी बिना वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के फर्जी इनवॉइस के आधार पर टैक्स लाभ ले रहा था। 28 नवंबर 2025 को उसके ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान तलाशी में लेनदेन के दस्तावेज और रेकॉर्ड जब्त किए गए थे। गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गया था।
सीजीजीएसटी के अधिकारियों का कहना है कि जिन कंपनियों के माध्यम से टैक्स क्रेडिट लिया गया, उनमें से कई के जीएसटी पंजीकरण पहले ही रद्द किए जा चुके थे। विभाग इसे फर्जी बिलिंग और कर चोरी का संगठित मामला मान रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
सीजीएसटी (GST Scam) को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कारोबारी वित्तीय वर्ष 2025-26 में फर्जी और अस्तित्वहीन फर्मों के बिलों के आधार पर करीब 15.14 करोड़ रुपए का आईटीसी लिया। वहीं जांच के दौरान जीएसटी रिटर्न में लगभग 1.98 करोड़ रुपए के अतिरिक्त टैक्स लाभ लेने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से आरोपी की तलाश चल रही थी। हालांकि जांच के दौरान जयदीप सिंह का बयान भी लिया गया था।
Updated on:
11 Jun 2026 12:00 pm
Published on:
11 Jun 2026 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
