5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए 642.27 करोड़ रुपये, जल्दी करें चेक

Mahtari Vandan Yojana: 28वीं किस्त के साथ ही योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश की महिलाओं को कुल 18 हजार 165 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

2 min read
Google source verification
Mahtari Vandan Yojana

महतारी वंदन योजना (photo-patrika)

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए खुशखबरी है। योजना की 28वीं किस्त जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 642 करोड़ 27 लाख 77 हजार 950 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा महतारी वंदन योजना इस दिशा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल के रूप में सामने आई है।

Mahtari Vandan Yojana: 2024 से शुरू हुई योजना

प्रदेश में 1 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। योजना से प्राप्त राशि का उपयोग महिलाएं परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पोषण तथा छोटे-छोटे स्वरोजगार कार्यों में कर रही हैं। इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ महिलाओं की सामाजिक भागीदारी भी बढ़ी है।

कल जारी हुई 28 वी क़िस्त

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी समाज और राज्य की प्रगति तब तक पूर्ण नहीं हो सकती, जब तक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से सम्मानित न किया जाए। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश की माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का आधार बन रही है। जून 2026 में जारी 28वीं किस्त के साथ ही योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश की महिलाओं को कुल 18 हजार 165 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

7 हजार 770 नई महिलाओं को जोड़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के अनुरूप सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर में संचालित नियद नेल्लानार अभियान के माध्यम से 7 हजार 770 नई महिलाओं को महतारी वंदन योजना से जोड़ा गया है। इससे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों की महिलाओं को भी आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त हो रहा है।

चॉइस सेंटर में लगी लंबी कतार

अब विभाग जिले में महतारी वंदन योजना की सूची को अपडेट करने की कवायद में लगा हुआ है। विभाग ने संबंधित हितग्राहियों को 30 जून तक का समय ई केवाईसी के लिए दिया है। इसके चलते चॉइस सेंटर में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की लंबी कतार नजर आ रही है। फिलहाल 2 हजार महिलाओ का जो नाम कटा है यदि उनका ई केवाईसी नहीं होता है तो उसे होल्ड में रख दिया जाएगा। बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना के 1 लाख 90 हजार हितग्राही है। एक महीने के अंदर जिले में 47 हजार हितग्राहियों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. वरना इन हितग्राहियों का नाम भी सूची से काटा जा सकता है।