
छत्तीसगढ़ में खनिज निरीक्षक भर्ती (photo source- Patrika)
Mineral Inspector Recruitment: छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग ने खनिज निरीक्षक (वेतन मैट्रिक्स लेवल-7) पद पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंतिम परिणाम के आधार पर की गई हैं।
जानकारी के अनुसार, पीएससी ने कुल 32 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की थी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसके परिणाम 15 अक्टूबर 2025 को घोषित किए गए थे। जारी प्रवीण्य सूची के अनुसार चयनित 32 अभ्यर्थियों को परिवीक्षा अवधि के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापना प्रदान की गई है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, नियुक्त अभ्यर्थियों को नियमानुसार निर्धारित अवधि तक परिवीक्षा पर रखा जाएगा। इस दौरान उनके कार्यों और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है।
Updated on:
19 Feb 2026 08:01 pm
Published on:
19 Feb 2026 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
