रायपुर सर्किल-1 और सर्किल-2 में 14 जोन है। विभागीय अधिकारियों ने सभी जोन में 1 गैंग ट्रांसफार्मर सुधारने के लिए और 1 गैंग लाइन सुधारने के लिए पदस्थ किया है। इन गैंग में कर्मचारियों और संसाधनों की कमी है। एक ही गाड़ी होने से कर्मचारी एक समय में एक ही (cg news) जगह जा पाते है। इस वजह से दूसरे जगह का फॉल्ट बनने में परेशानी होती है। कई बार जोन के अधिकारी सर्किल प्रभारी के निर्देश पर दूसरे जोन की भी गाड़ी बुलाते है, लेकिन हर बार यह फार्मूला फिट नहीं होता।