23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगी सब्जियों से गड़बढ़ाया कीचन का बजट, बारिश से टमाटर समेत अन्य फसलें हुई खराब

Dhamtari News: जिले में हुई झमाझम बारिश से सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में लगी टमाटर समेत अन्य सब्जियों की फसल खराब हो गई है। इससे किसानों को हजारों रूपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Jun 2023, 6:59 PM IST

Kitchen budget messed up with expensive tomatoes and other crops

महंगी सब्जियों से गड़बढ़ाया कीचन का बजट

Vegetable Price Hike: धमतरी। जिले में हुई झमाझम बारिश से सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में लगी टमाटर समेत अन्य सब्जियों की फसल खराब हो गई है। इससे किसानों को हजारों रूपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोकल आवक नहीं होने से बाजार में टमाटर 100 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। वहीं सब्जियों की कीमत भी आसमान छू रही है। उधर प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से मानसून धमतरी जिले पर काफी मेहरबान हो गया है। लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश से सब्जी समेत (dhamtari news) धान की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। पत्रिका टीम ने हटकेशर, पोटियाडीह समेत आसपास के सब्जी-बाड़ी का मुआयना किया, तो पता चला कि बारिश के चलते सब्जी समेत टमाटर की फसलें खराब हो गई है।

यह भी पढ़े: RTE योजना पर लगा ग्रहण, लिस्ट में नाम होने के बावजूद छात्रों ने नहीं लिया प्रवेश, जानिए पूरा मामला

गर्मी के सीजन में भी उठाना पड़ा था नुकसान

सब्जी उत्पादक किसान महेन्द्र रावटे, नरोत्तम नेताम, तोमिन पटेल ने बताया कि टमाटर की खेती का समय दो माह का होता है। पौधे रोपने से लेकर फसल तैयार होते तक सब्जी की फसलों की बच्चों की तरह ही देखभाल करना होता है। गर्मी के सीजन (cg news) में मौसम अनुकूल होने से टमाटर समेत अन्य सब्जी की फसलें अच्छी हुई, लेकिन कीमत नहीं मिलने से किसानों को उस समय भी नुकसान उठाना पड़ा।

वर्तमान में बारिश के चलते सब्जियों की फसलें पूरी तरह से खराब हो गई है। ऐसे में प्रति किसानों को 30 से 40 हजार रूपए का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई करना अब मुश्किल है। यही वजह है कि वे प्रशासन-प्रशासन से मुआवजा के लिए गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़े: झमाझम बारिश के बाद खेती-किसानी का काम जोरो पर, किसान बोले- देर आए दुरुस्त आए