24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RTE योजना पर लगा ग्रहण, लिस्ट में नाम होने के बावजूद छात्रों ने नहीं लिया प्रवेश, जानिए पूरा मामला

Dhamtari News: आरटीई योजना के तहत चयन होने के बाद भी कई छात्र-छात्राओं ने निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं लिया है। जबकि 26 जून से स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Jun 2023, 6:27 PM IST

Many students did not take admission in schools

RTE योजना पर लगा ग्रहण, लिस्ट में नाम होने के बावजूद छात्रों ने नहीं लिया प्रवेश

Chhattisgarh News: धमतरी। आरटीई योजना के तहत चयन होने के बाद भी कई छात्र-छात्राओं ने निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं लिया है। जबकि 26 जून से स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर काफी प्रयास के बाद भी चयनित नहीं होने वाले बच्चों को मायूसी हाथ लगी ऐसे में अब छात्र-छात्राओं और पालकों को दूसरी सूची का बेसब्री से इंतजार है।

बीपीएल श्रेणी के पात्रता रखने वाले पालकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए शासन की ओर से आरटीई योजना शुरू की गई है। इसके (cg news) तहत पंजीकृत निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीट इनके लिए आरक्षित किया गया है। वर्ष- 2023-24 में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए कुल 194 निजी स्कूलों ने अपना पंजीयन कराया है। जबकि विभिन्न कक्षाओं के लिए 1118 सीटें निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े: झमाझम बारिश के बाद खेती-किसानी का काम जोरो पर, किसान बोले- देर आए दुरुस्त आए

पात्रता रखने वाले अन्य छात्र हो रहे वंचित

सूत्रों की मानें तो इसके लिए पहले चरण में 3340 आवेदन प्राप्त हुआ था। स्कू्रटनी के बाद 2 हजार 35 आवेदनों को स्वीकृति मिली थी। जबकि सीटों की संख्या 1118 है। चयनित छात्र-छात्राओं को 26 जून को हर हाल में शाला प्रवेश करना था, ताकि शेष बचे रिक्त सीटों की जानकारी मिल सके, लेकिन चयनित होने के बाद भी कई छात्र-छात्राओं ने अब तक स्कूलों में प्रवेश नहीं लिया है। ऐसे में पात्रता रखने वाले अन्य छात्र इस योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

बताया गया है कि दूसरे चरण में पालकों से 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आवेदन मंगाया गया है। 16 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक नोडल अधिकारियों की ओर से आवेदनों की जांच किया जाएगा। इसके बाद 27 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक लॉटरी एवं (dhamtari news) आबंटन का कार्य होगा। 3 अगस्त से 14 अगस्त तक चयनित बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है।

यह भी पढ़े: गर्भवती पत्नी के साथ मिलकर की चंडी मंदिर में चोरी, बंटी और बबली अब हुए गिरफ्तार