24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झमाझम बारिश के बाद खेती-किसानी का काम जोरो पर, किसान बोले- देर आए दुरुस्त आए

Dhamtari News: जिले में अब तक 213 मिली बारिश के बाद खेती-किसानी का काम जोर पकड़ लिया है। अब बारिश थमने के बाद किसान खेतों की जुताई और बोनी में व्यस्त हो गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Jun 2023, 5:47 PM IST

Agriculture work in full swing after heavy rains

झमाझम बारिश के बाद खेती-किसानी का काम जोरो पर

Chhattisgarh News: धमतरी। जिले में अब तक 213 मिली बारिश के बाद खेती-किसानी का काम जोर पकड़ लिया है। अब बारिश थमने के बाद किसान खेतों की जुताई और बोनी में व्यस्त हो गए है। किसानी का काम एक साथ शुरू होने से कृषि मजदूरों का भी टोटा हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस साल मानसून लेट से आने से पहले से किसान खेती-किसानी के काम में पिछड़ गए हैं। पहले मई के महीने में ही प्री-मानसूनी बारिश हो जाती थी, जिससे किसान खेती कार्य में जुट जाते थे, लेकिन इस साल जून महीने के अंतिम सप्ताह (dhamtrai news) में प्री-मानसूनी बारिश हुई। लगातार तीन दिनों तक आसमान बादलों से ढंका रहा। रूक-रूककर अच्छी बारिश हुई है, जिसने खेती लायक धमतरी की प्यास बुझा दी है। यही वजह है कि अब किसान धान की बोनी में जरा भी देर करना नहीं चाहते। मौसम को देखते हुए सुबह से ही किसान खेती की तैयारी में जुट जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: गर्भवती पत्नी के साथ मिलकर की चंडी मंदिर में चोरी, बंटी और बबली अब हुए गिरफ्तार

अधिकारी कर रहे बैठकों का आयोजन

कृषि विभाग के अनुसार इस साल खरीफ सीजन में कुल 1 लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोनी का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में सुगंधित फसल लिया जाएगा। कोदो कूटकी की बोनी की जाएगी। इसके अलावा 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोता बोनी की तैयारी हैं। कृषि विभाग के अधिकारी इन दिनों गांव-गांव में बैठकों का आयोजन कर किसानों को कौन का फसल लगाना है, इसके लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं।

ग्राम भोथा (बोरसी) के किसान रामकुमार सोनवानी, साल्हेभाट के रोहित दास मानिकपुरी, बलियारा के सुदर्शन ध्रुव तथा कोड़ेगांव-बी के किसान रामनिहोरा निषाद ने बताया कि देर से ही सही, लेकिन मानसून के आने से किसानों के चेहरे खिल गए है। बोनी में किसान अब और ज्यादा लेट करना नहीं चाहते, इसलिए तत्काल बोनी कर खाद का छिड़काव करने की तैयारी (cg news) कर ली है। किसानों ने जिला प्रशासन से सोसाइटियों में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की गुहार भी लगाई है।

यह भी पढ़े: आधी रात को फार्मासिस्टक से लूट, आंख में मिर्च पाउडर फेंककर मारा चाकू, हालत गंभीर