CG Scam: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में हुए 570 करोड़ के कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार को पहली बार विचारण कोर्ट में निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया सहित अन्य उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होने ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायाधीश को बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित शर्तो का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ से बाहर दूसरे राज्य में रहते हैं।