
72 हजार युवा पहली बार देंगे वोट
रायपुर। Chhattisgarh assembly elections 2023: राजधानी जिले की आधी आबादी विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। रायपुर में पुरुष वोटरों से महिला वोटर पीछे नहीं हैं। दोनों के आंकड़ो में महज 9 हजार 708 का अंतर है। आठों विधानसभा सीटों में नाम जुड़वाने में रायपुर ग्रामीण में सबसे ज्यादा महिलाओं के नाम जोड़े गए। कुल वोटरों की संख्या में भी (CG Election) इजाफा हुआ है।
दो महीने में बढ़े वोटर
जिले में मतदाता पुनरीक्षण का काम भी पूरा कर लिया गया है। अगस्त माह की तुलना में दो महीने में जिले में 72 हजार 443 नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। अगस्त माह में जिले में कुल 18 लाख 05 हजार 310 मतदाता थे, पुनरीक्षण के बाद (CG Election 2023) मतदाताओं की संख्या 18 लाख 77 हजार 753 हो गई है।
13 हजार 640 मतदाता के नाम हटाए
Chhattisgarh assembly elections 2023: जिले में कुल 1 हजार 869 मतदान केन्द्र हैं। फॉर्म-06 के अनुसार 86 हजार 575 नए मतदाता जोड़े गए और फॉर्म-07 के अनुसार 13 हजार 640 मतदाता के नाम विभिन्न कारणों से हटाए गए। साथ ही 33 हजार 604 मतदाताओं के नाम मे फॉर्म-08 के अनुसार संशोधन किए गए।
विधानसभावार इतने नए मतदाता
| विधानसभा | कुल | महिलाएं | पुरुष |
| बलौदाबाजार | 3470 | 1962 | 1508 |
| धरसीवा | 11696 | 6406 | 5292 |
| रायपुर ग्रामीण | 21467 | 10729 | 10739 |
| रायपुर पश्चिम | 7326 | 3825 | 3499 |
| रायपुर उत्तर | 3189 | 1789 | 1399 |
| रायपुर दक्षिण | 8997 | 4802 | 4194 |
| आरंग | 9872 | 5449 | 4424 |
| अभनपुर | 6426 | 3725 | 2700 |
| कुल | 72443 | 38687 | 33755 |
रायपुर जिला एक नजर में
- 18 लाख 77 हजार 753 कुल मतदाता
- 9 लाख 43 हजार 584 पुरूष
- 9 लाख 33 हजार 876 महिला
- 293 थर्ड जेंडर
- 33 हजार 755 पुरुष और 38 हजार 687 महिला नए वोटर
(4 अक्टूबर 2023 तक के आंकड़े )
Updated on:
07 Oct 2023 01:08 pm
Published on:
07 Oct 2023 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
