Gangrape In Raipur: इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक मासूम बच्ची के साथ एक किन्नर समेत दो बुजुर्गों ने बलात्कार जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। वारदात इतनी दर्दनाक थी की बच्ची के मानसिक स्थिति पर भारी असर पड़ा था। इन अपराधियों को कोर्ट ने अब जाकर चार बाद सजा सुनाई है। पीड़िता के पक्ष में न्याय करते हुए कोर्ट ने तीनों अपराधियों को उम्रकैद की सजा सुनाई साथ ही तीनों हैवानों पर अर्थदंड भी लगाया।