Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम और दूसरे चरण के लिए भाजपा-कांग्रेस के नेताओं सहित राजनीति में रुचि रखने वाले गुणा-भाग में लगे हैं कि किसके पक्ष में ज्यादा वोटिंग हुई है। वोटिंग प्रतिशत के हिसाब से हर कोई अपने-अपने समीकरण बिठाने में लगे हुए हैं। आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रथम और दूसरे चरण में प्रदेश की चार सीटों पर मतदान हुआ है। इन चार सीटों में कुल 32 विधानसभा आती हैं। विधानसभावार मतदान यदि वोटिंग प्रतिशत पर नजर डालें, तो सर्वाधिक वोटिंग प्रथम चरण के चुनाव में बस्तर विधानसभा क्षेत्र में 83 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसी तरह 80 प्रतिशत से अधिक वोटिंग 32 विधानसभा में से सिर्फ 4 सीटों पर ही हुई है। इन चारों सीटें अभी कांग्रेस के पास है। वहीं 15 विधानसभा में 75 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है, जिनमें अभी 9 भाजपा के पास तो 6 कांग्रेस के पास है।