15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 साल की मासूम से हैवानियत! 13 साल के नाबालिग ने खेलने के बहाने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां को बताई आपबीती

CG Rape Case: दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के बाद अब राजधानी रायपुर से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 3 साल की मासूम बच्ची के साथ 13 साल के नाबालिग द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
2 min read
Google source verification
3 साल की मासूम से हैवानियत! 13 साल के नाबालिग ने खेलने के बहाने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां को बताई आपबीती

CG Rape Case: दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के बाद अब राजधानी रायपुर से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चंद्रशेखर नगर इलाके में एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 साल के नाबालिग द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

जानकारी के मुताबिक, मोवा इलाके में एक 3 साल की बालिका से उसके पड़ोस में रहने वाले 13 साल के नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने नाबालिग बालक को पकड़ लिया है। दुष्कर्म की शिकार बालिका अस्पताल में भर्ती है।

खेलने के दौरान किया दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक सोमवार को दोपहर 12 से 1 बजे पीड़िता अपने घर में थी। उसी समय अपचारी बालक भी आया। दोनों अक्सर साथ में खेलते थे। आज भी दोनों खेल रहे थे। उस समय घर में कोई नहीं था। इसी दौरान उसने बालिका से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह भाग गया। पीड़िता की मां पहुंची, तो उसकी हालत देखकर उससे पूछताछ की। बच्ची ने अपचारी बालक का नाम बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अपचारी बालक को पकड़ लिया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े: CG News: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, चाचा ही निकला दरिंदा, DNA हुआ मैच…

लोगों ने ही नाबालिग को पकड़ा

बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोगों ने ही नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसे पुलिस के हवाले किया गया। बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची से सेक्सुअल असॉल्ट किया गया। प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा और इलेक्ट्रिक शॉक देकर मारा है। इस केस में बच्ची के चाचा को आरोपी बनाया गया है। हालांकि परिवार वाले इसे मानने को तैयार नहीं हैं।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग