7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: पिता के साथ घर लौट रहे युवक के सिर पर मारी शराब की बोतल, 2 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: पुराने झगड़े को लेकर गंदी गालियां देने लगे। रूपेश ने मना किया, तो हाथ में रखी शराब की बोतल उसके सिर पर दे मारी। रूपेश केा गंभीर चोटे आई हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Crime: युवती के गले पर चाकू से हमला, फिर खुद का गला रेता, मौत

चाकू से किया हमला (Photo Patrika)

CG Crime: बलौदा बाजार खहरिया यदु गांव में जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले 2 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रूपेश यादव ने थाने में अपने साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनसे बताया कि 7 जून को पिता के साथ घर वापस आ रहा था। रात करीब 8.30 बजे गांव के गोठान रंगमंच के पास आरोपियों ने उसे रोका।

यह भी पढ़ें: शराब दुकान के बाहर जमकर चले लात-घूंसे, सेल्समैन का कॉलर पकड़ा, फिर… देखें Video

पुराने झगड़े को लेकर गंदी गालियां देने लगे। रूपेश ने मना किया, तो हाथ में रखी शराब की बोतल उसके सिर पर दे मारी। रूपेश केा गंभीर चोटे आई हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के4 घंटे के भीतर दो आरोपियों समीर सोनवानी (21) और देवप्रकाश उर्फ रिंकू जांगड़े (25) को धरदबोचा।