22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने गले में तार बांधकर की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप

Raipur NEET Student Suicide: छत्तीसगढ़ के रायपुर के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भांठागांव स्थित अवधपुरी में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली।

2 min read
Google source verification
रायपुर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने गले में तार बांधकर की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप(photo-patrika)

रायपुर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने गले में तार बांधकर की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप(photo-patrika)

Raipur NEET Student Suicide: छत्तीसगढ़ के रायपुर के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भांठागांव स्थित अवधपुरी में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग सकते में आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।

Raipur NEET Student Suicide: मृतक की पहचान

मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह भांठागांव में किराए के मकान में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सूचना मिलते ही पुरानीबस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

इलाके का माहौल

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इस दुखद घटना पर अफसोस व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में कोई भी सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार छात्र की परीक्षा की तैयारी और मानसिक दबाव के कारण यह कदम उठाने की संभावना जताई जा रही है।