19 दिसंबर से राज्य में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का विस्तार होगा। रीजनल हवाई सेवाओं के विस्तार से तीन बड़े शहर जुड़ जाएंगे। जिन शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा, उनमें रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ 999 रुपए रखी गई है। फिलहाल यह सेवा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है। ये हवाई सेवाएं सप्ताह में तीन दिन यानि गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध रहेंगी।