3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने से महिला की मौत, 11 घायल

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तेज अंधड़ और बारिश की संभावना जताई है।

2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

पीलूराम साहू

Jun 03, 2026

Weather Alert

फोटो पत्रिका

रायपुर@ पीलूराम साहू। Weather Alert: नौतपा के आखिरी दिन मंगलवार को राजधानी में दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत न अंधड़ चल रहा है और न बारिश हो रही है। ऐसा पूर्वानुमान 29 मई को जारी किया गया है। नौतपा भी निकल गया। इस दौरान लू तो नहीं चली, लेकिन उमस हावी रही। राजधानी समेत प्रदेश में अगले 5 दिनों तक अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। 50-60 किमी की गति से हवा चलेगी।

Weather News: जानें कैसा रहा मौसम

रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। यह सामान्य से ढाई डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सुबह से ठंडी हवा चल रही थी। हल्के बादल भी छाए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। पिछले 24 घंटे में सुकमा में 2 व पेंड्रारोड में 15.6 व जगदलपुर में 2.8 मिमी पानी गिरा है। अंबिकापुर में भी बूंदाबांदी हुई है।

बादल व बारिश के कारण पूरे प्रदेश में कहीं भी लू की स्थिति नहीं है। अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ से 5 डिग्री तक कम चल रहा है। न्यूनतम तापमान भी एक से दो डिग्री तक कम है। ये उमस प्री मानसून बारिश जारी रहने तक रहेगी। जब नियमित बारिश होगी, तब उमस खत्म हो जाएगी। हालांकि इसके लिए जुलाई का इंतजार करना पड़ेगा। 3 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

नौतपा में इस तरह तपा रायपुर

  • तारीख अधिकतम तापमान
  • 25 मई 45.1
  • 26 मई 44.5
  • 27 मई 43.6
  • 28 मई 43.7
  • 29 मई 42.3
  • 30 मई 40.8
  • 31 मई 40.6
  • 1 जून 38.9
  • 2 जून 40.0

आखिर गर्मी कब बरतेगी नरमी

राजधानी में तेज गर्मी पड़ रही है। इसके कारण राजधानीवासी बहुत परेशान हैं। तापमान 40 डिग्री से कम होने का नाम नही ले रहा है। लोग तरह-तरह के जतन कर रास्ता तय कर रहे हैं। शहर के शास्त्री चौक पर मंगलवार को राहगीर तेज धूप के बीच गुजरते हुए।

दंतेवाड़ा में बिजली गिरने से महिला की मौत

दंतेवाड़ा जिले के चंदेनार क्षेत्र में जात्रा (मेला) में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिर गई। 12 ग्रामीण बिजली की चपेट में आ गए। इनमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

वहीं कोरबा में भी मंगलवार शाम मौसम का अचानक बदल गया। तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक और झमाझम बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई जगह बैनर-पोस्टर उड़ गए और पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर पड़ीं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

13 जून तक जगदलपुर पहुंचने के आसार

विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचने के बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ में इसकी एंट्री 13 जून के आसपास होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी मानसून प्रदेश में जगदलपुर के रास्ते प्रवेश कर सकता है। इसके बाद दो से तीन दिनों के भीतर मानसून रायपुर पहुंचेगा, जबकि 20 जून तक पूरे प्रदेश में इसके सक्रिय होने के आसार हैं।