
छत्तीसगढ़ में मानसून (Monsoon) की चौतरफा दस्तक के साथ ही प्रदेशभर में खेती-किसानी की गतिविधियों में तेजी आ गई है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 18 जुलाई तक के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से अबतक पूरे प्रदेश में औसतन 307.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले 10 वर्षों के आज तक के रिकॉर्ड (375.4 मिमी) का 81.8 प्रतिशत है।
बिलासपुर संभाग में रिकॉर्ड बारिश: इस सीजन में बिलासपुर संभाग के जिलों में मानसूनी बादल (Badal) सबसे ज्यादा मेहरबान रहे हैं। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पूरे प्रदेश में शीर्ष पर है, जहां अब तक 525.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो इसकी औसत का 178.7 प्रतिशत है। इसके बाद जांजगीर-चांपा में 441.5 मिमी और बिलासपुर (Bilaspur) जिला स्वयं 383.7 मिमी बारिश दर्ज कर चुका है।
वहीं मुंगेली में 365.4 मिमी, सक्ती में 360.0 मिमी, कोरबा में 343.6 मिमी और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 299.4 मिमी बारिश हो चुकी है। रायगढ़ में अब तक 283.7 मिमी वर्षा (Rainfall) दर्ज की गई है।
सरगुजा संभाग में बलरामपुर अव्वल: उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भी बारिश की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। यहां बलरामपुर (Balrampur) जिले ने बाजी मारी है, जहां औसत से 148 प्रतिशत अधिक यानी 337.5 मिमी बारिश हो चुकी है।
इसके साथ ही कोरिया में 267.9 मिमी, जशपुर में 267.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 266.8 मिमी, और सूरजपुर में 252.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि, सरगुजा (Surguja) जिले में अब तक केवल 161.0 मिमी बारिश हुई है, जो इसकी औसत का 61.4 प्रतिशत ही है।
रायपुर और दुर्ग संभाग में सामान्य: मध्य छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग संभागों में भी आषाढ़ (Ashadha) के बादल झूमकर बरस रहे हैं। रायपुर संभाग के महासमुंद में 397.5 मिमी, बलौदाबाजार में 390.3 मिमी, गरियाबंद में 370.6 मिमी और राजधानी रायपुर (Raipur) में 367.8 मिमी संचयी बारिश दर्ज की गई है।
वहीं धमतरी में अब तक 278.8 मिमी वर्षा हुई है। दुर्ग संभाग की बात करें, तो दुर्ग (Durg) में 331.5 मिमी, बालोद में 326.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 243.0 मिमी, बेमेतरा में 222.0 मिमी और कबीरधाम में 209.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
हालांकि, राजनांदगांव में अब तक 142.9 मिमी ही पानी गिरा है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भी अब तक केवल 195.1 मिमी पानी गिरा है, जो इसके औसत का 42.9 प्रतिशत है।
दंतेवाड़ा-नारायणपुर में राहत: दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) संभाग में बारिश का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। दंतेवाड़ा जिला 405.5 मिमी बारिश के साथ संभाग में सबसे आगे है। इसके बाद नारायणपुर (Narayanpur) में 354.0 मिमी और बीजापुर में 311.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके उलट बस्तर जिले में 292.7 मिमी, कोंडागांव में 254.0 मिमी, सुकमा में 249.5 मिमी और कांकेर में 239.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।
संबंधित विषय:
Updated on:
20 Jul 2026 02:43 am
Published on:
20 Jul 2026 02:43 am
