
Antagarh Tape Case: Punit Gupta refuse to give voice sample to SIT
रायपुर. अंतागढ़ टेप कांड (Antagarh Tape Case) मामले की जांच के लिए गठित स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम के नोटिस पर डॉ. पुनीत गुप्ता गुरुवार सुबह एसआईटी दफ्तर पहुंचे। एसआईटी ने पुनीत गुप्ता को वॉइस सैंपल के लिए बुलाया था, लेकिन पुनीत गुप्ता ने वॉइस सैंपल देने से साफ इनकार कर दिया। इससे पहले अंतागढ़ टेप कांड में एसआईटी के नोटिस पर पहुंचे मंतूराम पवार और पूर्व विधायक अमित जोगी ने भी वॉइस सैंपल देने से इनकार कर दिया था।
हालांकि एसआईटी दफ्तर से बाहर निकलने के बाद पुनीत गुप्ता ने मामला हाईकोर्ट में होने की वजह से कुछ भी टिप्पणी से इनकार कर दिया। पुनीत गुप्ता के वकील दिवाकर सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमने एसआईटी गठन को हाईकोर्ट में चैलेंज किया है, ऐसे में वॉइस सैंपल देने का सवाल ही नहीं होता।
दरअसल, अंतागढ़ टेप कांड में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एसआईटी के समक्ष पेश हुए। एसआईटी ने करीब आधे घंटे तक पुनीत गुप्ता से पूछताछ की। माना जा रहा है कि इस केस के कई बिंदुओं को लेकर एसआईटी ने पुनीत गुप्ता से पूछताछ की। इस दौरान पुनीत गुप्ता के साथ उनके पिता डॉ. जीबी गुप्ता और उनके वकील भी मौजूद थे।
इस मामले में एसआईटी चीफ अभिषेक माहेश्वरी ने कहा, जांच टीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। इसके बाद कोर्ट के आदेश और सहमति से ही वॉइस सैंपल लिया जाएगा।
Antagarh Tape Case से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
27 Jun 2019 01:09 pm
Published on:
27 Jun 2019 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
